कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार: राजेश अग्रवाल बने जांजगीर चांपा जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

जांजगीर चांपा // जिले के राजनीतिक में बड़ी हलचल आ गई है क्योंकि आज एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को नई दिशा देने, जनसंपर्क को मजबूत करने और पार्टी की जमीनी पकड़ को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऊर्जावान, संघर्षशील और जनप्रिय नेता राजेश अग्रवाल को जिला कांग्रेस अध्यक्ष जांजगीर चांपा जिले की कमान जिम्मेदारी सौंपी है।इस नियुक्ति के बाद पूरे जिले में खुशी, उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, मिठाई और आतिशबाज़ी के साथ इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया।लंबे समय से संगठन और समाज के बीच पुल का काम करते आए राजेश अग्रवाल जी को हमेशा जमीन से जुड़े, संघर्षशील और हर वर्ग की आवाज उठाने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने में उन्होंने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उनका जिला अध्यक्ष के रूप में चयन कार्यकर्ताओं और आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है।कांग्रेस परिवार का मानना है कि उनके नेतृत्व में जांजगीर चांपा जिला संगठन नई ऊर्जा, एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। इस नियुक्ति के बाद शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बधाइयों की बाढ़ आ गई। वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले को कांग्रेस के विस्तार और जनसंवाद को और सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर बताया है।अपनी प्रथम प्रतिक्रिया में राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह जो पद आज पार्टी द्वारा मेरे में आसीन किए है।जो यह पद मेरे लिए सम्मान से अधिक एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक कांग्रेस की आवाज पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। संगठन को मजबूत करना और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।”उन्होंने आगे कहा कि यह समय एकजुटता, पारदर्शिता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है और वे पूरी टीम के साथ मिलकर संगठन को नई दिशा देंगे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वर्षों से दिए गए उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी पूर्णतः उचित और गौरवपूर्ण है। जांजगीर जिले के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भी आशा जताई कि उनके कार्यकाल में विकास, संवाद और जनसेवा को नई गति मिलेगी।



