रायपुर

“OPERATION NISCHAY” के तहत गांजा का भण्डारण कर सप्लाय करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा किराये के मकान को बनाया गया था गांजा भण्डारण व सप्लाय का हब

img 20251223 1923383561789874927206418 Console Corptech



थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत भावना नगर में आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

आरोपियों द्वारा भावना नगर स्थित सेल टैक्स कालोनी में गांजा का भण्डारण व सप्लाय करने हेतु लिया गया है किराये का मकान।

img 20251223 1923196677051427199801888 Console Corptech



आरोपी है मूलतः बिहार एवं उत्तर-प्रदेश के निवासी।

आरोपियों के कब्जे से 07 किलो 500 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

आरोपियों के कब्जे से तौल मशीन तथा 02 नग मोबाईल फोन भी किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 3,95,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 402/25 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर गिरफ्तार आरेपियों से अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।

मकान मालिक के भूमिंका की भी, की जा रहीं है जॉच।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।


रायपुर // पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘* के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी तारतम्य में दिनांक 23.12.2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत भावना नगर चिल्फी हाईट्स के आगे स्थित खाली प्लाट में 02 व्यक्ति खड़े है, जो अपने पास गांजा रखें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों की पतासाजी कर गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलियों के दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम साहिल कुमार गुप्ता एवं विमल कुमार कुशवाहा होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भावना नगर स्थित सेल टैक्स कालोनी में एक मकान किराये पर लिये है। आरोपियान अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्य राज्यों से गांजा लाकर उक्त किराये के मकान में भण्डारण करते थे तथा ग्राहकों के मांग के आधार पर तौल कर टेप में पैकिंग कर सप्लाय करते थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के किराये के मकान की तलाशी लेने पर कमरों में रखें बोरी एवं थैला में गांजा, इलेक्ट्रानिक तराजू एवं टेप रखा होना पाया गया।जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3,75,000/- रूपये, तौल मशीन तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन  जुमला कीमती लगभग 3,95,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 402/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में मकान मालिक के भूमिंका की भी जॉच की जा रहीं है।गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।गिरफ्तार आरोपी -01. साहिल कुमार गुप्ता पिता अक्षय लाल गुप्ता उम्र 24 साल निवासी ग्राम गागी चौक थाना आरा नगर जिला भोजपुर बिहार। हाल पता – सेलटैक्स कालोनी भावना नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।02. विमल कुमार कुशवाहा पिता छोटे लाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गापुरी रगौर थाना मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर-प्रदेश। हाल पता – सेलटैक्स कालोनी भावना नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button