जांजगीर चाम्पा

चांपा लक्ष्मी टायपिंग अम्बे रेसिडेंसी प्रांगण में आयोजित भगवत गीता सार का सातवाँ दिन

जांजगीर चाम्पा // श्रीमद् भगवत गीता ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन ब्रह्माकुमारी शशिप्रभा ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने गीता के 9वें अध्याय में राजयोग की गहन परिभाषा बताई है, आत्मा से परमात्मा का सर्वोच्च संबंध सर्वोच्च मिलन ही राजयोग हैl राजयोग में ज्ञान योग, भक्ति योग,समत्व योग, हठ योग सभी समाये हुए हैं इसलिए राजयोग को सर्वांगीण योग सर्व योगों का राजा कहा गया हैl उन्होंने बताया कि जो हुआ अच्छा हुआ जो हो रहा है अच्छा हो रहा है और जो होगा अच्छा होगा क्योंकि इस संसार चक्र में सब कुछ जो कुछ भी हो रहा है सब कल्याणकारी ही है इसलिए हम कोई भी कार्य करते हैं तो स्वास्तिक बनाते हैं जीवन का हर पल हर क्षण शुभ ही है कभी-कभी हमें कोई घटना अकल्याणकारी लगती है लेकिन समय अंतराल में हमें समझ में आता है कि उसमें भी कोई कल्याण समय हुआ थाl उन्होंने कहा कि मनुष्य एक सर्वोच्च प्राणी है संसार में भगवान ने हमें खाने के लिए कितना कुछ दिया है मेवा, मिष्ठान, फल- फूल लेकिन मानव सब कुछ छोड़कर वह खाता है जो खाने की वस्तु ही नहीं,छोटे या बड़े जीव किसी को भी मार कर उसे अपना आहार बनाना यह सबसे बड़ा कुकृत्य है कर्म फल अनुसार इसकी बहुत कड़ी सजा मनुष्य को भोगनी पड़ती है क्योंकि जीव हत्या महा पाप है किसी छोटे जीव को मारकर उसे अपना आहार मानव बनाता है तो शमशान घाट तो अपने पेट को ही मनुष्य ने बना रखा हैl उन्होंने कहा कि गीता ज्ञान यज्ञ में आप सभी नगरवासी दक्षिणा स्वरूप में अपनी कमी कमजोरीयों व बुराईयों का दान मुझे दें तो यह आयोजन सफल माना जाएगाl इससे आपके मन में हल्केपन,संतुष्टता व खुशी का संचार होगा l श्रेष्ठ संकल्प लेने वालों को परमात्मा का साथ व आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है,भगवान हमेशा हर संबंध से हमारा साथ निभाते हैं जिस प्रकार बाल सखा सुदामा के भूल करने के बाद भी कृष्ण ने उन्हें वचन दिया था कि मैं तुम्हें हमेशा साथ दूंगा जब भी विपत्ति आए सखा तुम मुझे याद करना l परमात्मा को हम यदि सच्चे हृदय से याद करते हैं तो वह मात-पिता शाखा स्वामी बंधु हर संबंध से हमारा साथ निभाते हैंl कार्यक्रम आयोजन श्री लक्ष्मीचंद देवांगन एवं उमा देवांगन ने ब्रह्माकुमारीज़ कोरबा  मुख्य प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी, बिंदु दीदी जानकी दीदी आदि ब्रह्मकुमारी बहनों का पुष्प गुच्छों  द्वारा  स्वागत और सॉल भेंट कर अभिनंदन किया l कथा श्रवण करने हेतु अतिथि स्वरूप में श्री गुहाराम अजगलेपूर्व सांसद, श्री अम्बेश जांगड़े जिला अध्यक्ष भाजपा व पूर्व संसदीय सचिव, श्री पुष्पेंद्र सिंह जांजगीर, श्री शंकर लाल देवांगन, श्री प्रवीण झा, श्री सुरजीत,श्री अमित तिवारी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेl अंत में सभी श्रद्धालुओं  ने दक्षिणा स्वरूप परमात्मा को साक्षी मानकर अपनी कमी- कमजोरीयों को दान देने हेतु दृढ़ संकल्प कियाl कथा पंडाल में हर्षोल्लास आनंद का वातावरण बना रहाl

img 20260202 1745098177365204927871257 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button