भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसुचित जनजाति मोर्चा एवं सक्ती सभापति जिला पंचायत राजा धर्मेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत का आधार शिला बताया

सक्ती // भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सक्ती सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ‘विकसित भारत’ की आधारशिला बताते हुए इसकी जमकर प्रशंसा की है।ऐतिहासिक दस्तावेज” और प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास” मंत्र का प्रतिबिंब बताया। राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नए रास्ते खोलेगा।संसद में 1 फरवरी 2026 को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 के तहत छत्तीसगढ़ (CG) के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और उद्देश्यों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ के लिए बजट के मुख्य उद्देश्य और घोषणाएं निम्नलिखित हैं:लड़कियों के लिए हॉस्टल: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रावधान किया गया है, ताकि उच्च शिक्षा तक लड़कियों की पहुंच आसान हो सके।अवसंरचना और परिवहन: छत्तीसगढ़ जैसे खनिज संपन्न राज्यों के लिए मिनरल कॉरिडोर और नए वॉटरवेज विकसित करने की योजना है। साथ ही रायपुर जैसे प्रमुख शहरों में टियर-2 और टियर-3 शहर विकास कार्यक्रमों के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था: किसानों के लिए AI-आधारित तकनीक और पशुपालन को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार किया गया है।स्वास्थ्य सेवाएं: जिला अस्पतालों का उन्नयन (upgradation) और हर जिले में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।जनजातीय कल्याण: राज्य के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए समुदाय-प्रबंधित क्रेच (Creches) और आत्मनिर्भर जनजातीय क्लस्टर बनाने का प्रस्ताव है।औद्योगिक विकास: छत्तीसगढ़ के उद्योगों को मजबूती देने के लिए लार्ज टेक्सटाइल पार्क्स और सेमीकंडक्टर मिशन के तहत निवेश का लाभ मिलने की संभावना है। मोदी सरकार के बजट में तेंदूपत्ता उद्योग के लिए महत्वपूर्ण निर्णय, तेंदूपत्ता पर TCS की दर 5% से घटाकर सिर्फ 2%यह बजट छत्तीसगढ़ के लिए समावेशी विकास और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है जो विशेष रूप से गरीब,किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण पर केंद्रित है।राजा धर्मेंद्र सिंह ने बजट को परिवर्तनकारी’ बताया और सूक्ष्म उद्योगों के लिए ऋण सीमा को ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ करने जैसे कदमों को राज्य के MSME क्षेत्र के लिए वरदान बताया।बजट को “विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर” करार दिया। शिक्षा और रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ नामक स्थायी समिति का होगा गठन। कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, कैंसर की 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी पूरी तरह खत्म।10 करोड़ से अधिक महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं, और बड़ा सफल अभियान रहा है, महिलाओं द्वारा निर्मित, महिलाओं द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप का आधुनिक इको सिस्टम बनें बजट में इसे प्राथमिकता दी गई है, कोशिश यही है कि हर घर लक्ष्मी जी पधारें, हर जिले में छात्राओं के लिए नए हॉस्टल बनाने का अभियान भी शिक्षा को सुलभ बनाएगा।केंद्रीय बजट 2026-27 में रिकॉर्ड ₹7.85 लाख करोड़ के आवंटन के साथ रक्षा आधुनिकीकरण और अत्याधुनिक तकनीक पर निवेश बढ़ाकर सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के साथ रक्षा विनिर्माण और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है।मोदी जी के बजट 2026-27 में पर्यटन को नई उड़ान देते हुए विरासत और प्रकृति को सशक्त किया जा रहा है, जहां डिजिटल पर्यटन, टूर गाइड्स के कौशल विकास, ट्रेल्स और पुरातात्विक स्थलों के उत्थान के जरिए भारत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दी जा रही है।मोदी जी के बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करते हुए नए आयुर्वेद संस्थान, मेडिकल हब और NIMHANS-2 की स्थापना की जा रही है, साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण और जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाकर आम जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज देने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।बजट 2026-27 में ₹12.2 लाख करोड़ के सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के साथ रेल, रोड, जलमार्ग और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती देते हुए लॉजिस्टिक्स को सशक्त बनाया जा रहा है, हरित परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है और शहरी विकास को नई गति देकर भविष्य के लिए तैयार आत्मनिर्भर भारत की मजबूत बुनियाद रखी जा रही है।मोदी सरकार के आम बजट में लेबर-इंटेंसिव टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूती देने के लिए 5-स्तरीय इंटीग्रेटेड कार्यक्रम शुरू होगा। आत्मनिर्भर फाइबर, क्लस्टर आधुनिकीकरण और स्किलिंग के लिए राष्ट्रीय फाइबर योजना पर होगा विशेष ध्यान, इससे टेक्सटाइल सेक्टर में कार्य करने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा।महात्मा गांधी ग्राम स्वराज अभियान होगा शुरू, खादी, हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम को मिलेगा बढ़ावा।



