जांजगीर चाम्पा
महिलाओं और लड़कियों के विकास आधारित बजट -अनिल शर्मा


जांजगीर-चांपा // भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि छग की महतारी व बहनो के लिए इस बजट मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनको आगे बढ़ाने के लिए बहुत अच्छी योजनाए लाई है जैसे रानी दुर्गावती योजना 18 साल की होने पर लड़कियों को ₹1.5 लाख आर्थिक सहायता मिलेगी। महतारी वंदन योजना के लिए भारी बजट का प्रावधान ₹8,200 करोड़ रखा है ताकि विवाहित महिलाओं को आर्थिक मदद मिल सके। आंगनबाड़ी, पोषण कार्यक्रम और महिला विकास के लिए भी खास धनराशि रखी गई है।



