बिलासपुर

श्रमिक सम्मेलन में 1200 श्रमिकों को मिली योजनाओं की सौगात

1.36 करोड़ से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित, हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ

img 20260322 wa05085214402756198548325 Console Corptech



विधायक श्री अमर अग्रवाल ने की शिरकत

बिलासपुर, // श्रमिक प्रतीक्षालय, बृहस्पति बाजार,  में आज श्रमिक सम्मेलन का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे।  अध्यक्षता महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने की।सम्मेलन में लगभग 1200 श्रमिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिक हितग्राहियों को कुल 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की गई। मुख्य अतिथि द्वारा मंच से हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान 6 चयनित हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियां वितरित कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित करने, उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।कार्यक्रम  समापन उपरांत सभी उपस्थित श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button