बिलासपुर

अवैध शराब के विरुद्ध सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

♦️**जायसवाल ढाबा का संचालक गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त**

बिलासपुर
♦️**उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध नशीले पदार्थों और अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सरकंडा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।**

*♦️*जब्ती का विवरण:***ढाबे की सघन तलाशी लेने पर पुलिस ने निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद की:
* **देशी शराब:** एक सफेद बोरी में रखे 50 पाव देशी प्लेन शराब।
* **अंग्रेजी शराब व बियर:** एक लाल रंग की आइस पेटी में रखी सिम्बु कंपनी की 10 नग बियर, 01 नग बडवाइजर बियर और सिग्नेचर कंपनी की अंग्रेजी शराब।
* **अन्य सामग्री:** शराब पिलाने हेतु प्रयुक्त 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल एवं खुली हुई देशी शराब की बोतलें।

♦️**आरोपी का नाम-**
*रवि शंकर उर्फ रवि जायसवाल* पिता स्वर्गीय धनीराम जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी आवास पर सिरगिट्टी थाना से सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

**घटना का संक्षिप्त विवरण:** दिनांक 13.05.2026 की रात्रि, थाना सरकंडा को दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि **छठघाट रोड, मोपका** स्थित **’जायसवाल ढाबा’** का संचालक अवैध रूप से शराब का भंडारण कर लोगों को वहां शराब पिला रहा है कि सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल सरकंडा पुलिस टीम गवाहों के साथ जायसवाल ढाबा की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही ढाबे में शराब पी रहे व्यक्ति वहां से भाग निकले। मौके पर ढाबा संचालक को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम *रविशंकर उर्फ रवि जायसवाल* (35 वर्ष) निवासी सिरगिट्टी, बिलासपुर बताया। ढाबा की तलाशी लेने पर ढाबा में रखा 50 नग देसी प्लेन मदिरा एवं 11 नग बियर,  शराब पिलाने हेतु प्रयुक्त 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल एवं खुली हुई देशी शराब की बोतलें मिली , जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध  **आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 36(C) ** के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल भेजा गया।

**बिलासपुर पुलिस की अपील:**
बिलासपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि या नशे के कारोबार की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button