कन्नौजिया साहू समाज के प्रस्तावित भवन को मिला आर्थिक व प्रशासनिक सहयोग का भरोसा

बिलासपुर
कन्नौजिया साहू समाज बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम बिलासपुर के पार्षद श्री उधों राम साहू के नेतृत्व में बेलतरा विधायक माननीय सुशांत शुक्ला से उनके नूतन कॉलोनी स्थित सेवा सदन कार्यालय में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने कन्नौजिया तेली समाज के प्रस्तावित सामाजिक भवन (सामुदायिक भवन) हेतु भूमि पूजन एवं अन्य आवश्यक सहयोग के संबंध में अपनी मांग रखी।इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने समाज के प्रतिनिधियों की बात बड़े धैर्य एवं आत्मीयता से सुनी तथा सामाजिक भवन निर्माण के लिए आर्थिक, नैतिक एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक द्वारा समाज के विकास एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।समाजजनों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण मुलाकात को सफल बनाने में बिरकोना निवासी श्री सुरेश कुमार साहू ने सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे जगन्नाथ पुरी धाम की यात्रा पर हैं।कार्यक्रम की सफलता में श्री उधों राम साहू, डॉ. के. साव, श्री रामपाल साव, श्री लम्बोदर साहू, श्री महेश साव, श्री प्रकाश चंद साहू, श्री रामकुमार साहू (अंजनी विहार), श्री सुकदेव प्रसाद साहू, श्री हरबंश साहू (भारतीय जीवन बीमा निगम), इंजीनियर लतेल राम साहू (कोसा), श्री गोकुल प्रसाद साहू, श्री रामकुमार साहू (सोनसरी), श्री सूर्यकांत साहू तथा इंजीनियर लखन लाल साहू (हरदी) सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।




