कोयले में मिलावट कर हेराफेरी करने वाले तीन ड्राइवर को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने तीन ट्रेलर कोयला लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला किया जब्त
जांजगीर-चांपा
घटना का पुरा मामला संबंधित प्रकाश इंडस्ट्रीज से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जहां तीन ड्राइवरो ने कोयला में हेराफेरी की रिपोर्ट पर जांजगीर-चांपा एस पी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर चांपा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है दरअसल मामला इस प्रकार है कि पीआईएल चांपा के वरिष्ठ सुरक्षाधिकारी सुरेश कुमार ने 28 मई 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भास्करपारा कोल माइन्स सूरजपुर से कुंवर ट्रांसपोर्ट भैयाथान के माध्यम से 3 वाहनों में कोयला भेजा गया था।आरोपी ड्राइवर अजमत अंसारी, रामचन्द्र और शेख सरफरोज 25 मई को भास्करपारा से रवाना हुए और 27 मई की दोपहर बाद पीआईएल चांपा पहुंचे। जब कोयला आरएमएच डिपार्टमेंट में खाली कराया गया तो उसकी गुणवत्ता घटिया मिली और उसमें मिलावट का पता चला। पुलिस की पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि अमझर स्थित गणेश कोल डिपो में उन्होंने वाहनों से अच्छा कोयला उतारकर उसकी जगह खराब स्तर का कोयला मिलाकर प्लांट में पहुंचाया। रिपोर्ट पर थाना चांपा ने अपराध क्रमांक 269/26 धारा 316(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंद घंटों में गिरफ्तार किया गया तथा आरोपियों से पूछताछ और मेमोरंडम कथन के आधार पर पुलिस ने गणेश कोल डिपो अमझर से बदला गया कोयला बरामद किया। मौके से 3 ट्रेलर और लगभग 115.04 मीट्रिक टन कोयला जब्त कर आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी में 01. शेख सरफरोज पिता शेख तबारक हुसैन उम्र 35 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड 2. अजमत अंसारी पिता इलियास अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड 3. रामचन्द्र पिता अमरशाह उम्र 30 वर्ष निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश का बताया गया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय और थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




