मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान बना जरूरतमंद के लिए मिल का पत्थर, सांसद की पहल, लोगों ने जताया आभार

सक्ती
जांजगीर चांपा के लोकप्रिय सांसद कमलेश जांगड़े के अथक प्रयासों ने एक बार फिर क्षेत्र की जनताओं के लिए अमृत का काम किया है। सांसद की पहल से इस बार अलग अलग विधानसभा के लगभग 300 लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान का लाभ मिला है।यह राशि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ है जिसको पाकर लाभार्थियों ने सांसद का हृदय से आभार प्रकट किया है साथ ही प्रदेश सरकार की भी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।आपको बता दे जांजगीर – चांपा के लोकप्रिय सासंद श्रीमती कमलेश जांगड़े लगातार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहते हुए सतत जनसंपर्क कर रही है और क्षेत्र की जनता के मांगो को पूरा कराने प्रयासरत भी है। सांसद द्वारा अपने लगभग दो साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए है जो कि जिले में एक मिशाल बन गई है। संसदीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं एवं बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल में लगातार निगरानी रखते हुए आम जनमानस को लाभ दिला रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र की जनताओं के बहुप्रतीक्षित मांगो को लेकर भी लगातार प्रयास करते हुए लाभ पहुंचाया है जिसके कई उदाहरण भी सबने देखा है। प्रत्यक्ष उदाहरण के रूप में सक्ती जिले में आमजन की समस्याओं को सुनकर सीधे दिल्ली जाने गोंडवाना एक्सप्रेस की सौगात भी इनके प्रयासों से मिली है। इसके अलावा जांजगीर जिले में नहरिया बाबा अंदर ब्रिज और नैला दोनों कार्य जल्द ही शुरू होने वाले हैं जिसके लिए विभाग द्वारा सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया है।इसी कड़ी में सांसद श्रीमती जांगड़े ने एक बार फिर जनहित कार्य को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान की मदद दिलाई है। इस योजना का लाभ ऐसे लोगों को मिला है जिसमें से कुछ ऐसे भी लोग है जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें बाहर अध्ययन करने में भी लाभ मिला है। सांसद श्रीमती जांगड़े सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं जो कभी भी क्षेत्र के आम जनमानस से आसानी से मिलते है और उनकी बातों को सहजता से सुनते भी हैं तथा पूरा कराने अथक प्रयास भी करते हैं साथ ही कोई गंभीर समस्या होने पर तत्काल शीर्ष नेतृत्व तक बात को रखते हुए निराकरण करने आग्रह भी करते हैं।




