जांजगीर चाम्पा

क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में एक नया अध्याय, ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोंठी का भव्य शुभारंभ 17 जून को आयोजित

क्षेत्र की अनेक प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक हस्तियां उपस्थित रहकर कार्यक्रम की बढ़ाएंगी गरिमा

img 20260615 wa01486734348558951286522 Console Corptech




जांजगीर-चांपा

सोठी // रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी (चांपा) द्वारा संचालित ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोठी के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 17 जून 2026, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर, बम्हनीडीह रोड, सोठी में सायं 5:00 बजे से किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह संस्थान क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह की थीम “A New Beginning, A Brighter Tomorrow” (एक नई शुरुआत, उज्ज्वल भविष्य की ओर) रखी गई है, जो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी। इसके अलावा क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं समाज के सभी वर्गों से समारोह में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का आग्रह किया है। प्रबंधन का कहना है कि अतिथियों की उपस्थिति विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने में सहायक होगी।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के स्वागत के साथ विद्यालय की शैक्षणिक योजनाओं एवं भावी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की जाएगी। समारोह के पश्चात हाई टी की व्यवस्था रखी गई है।
कार्यक्रम विवरण:
तिथि: 17 जून 2026 (बुधवार)
समय: सायं 5:00 बजे
स्थान: ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, बम्हनीडीह रोड, सोठी
आयोजक: रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button