जिला कोरबा की बड़ी कार्रवाई : “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत देर रात बारों में पुलिस की छापेमार कार्रवाई



🔶 पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात तक नियमों के उल्लंघन की मिल रही थीं लगातार शिकायतें।
🔶अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात आकस्मिक छापेमार कार्रवाई की।
🔶 नियमों का उल्लंघन कर शराब परोसते पाए जाने पर दोनों बार के मैनेजरों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आबकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में पुलिस को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) एवं सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में निर्धारित समय एवं आबकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए देर रात तक शराब परोसी जा रही है तथा पार्टी आयोजित की जा रही है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाम मॉल स्थित ओएनसी (One Night Club) से अवैध रूप से देर रात तक संचालित बार में अधिक शराब पीकर निकले एक व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो को लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने का प्रयास किया था। इस मामले में कोरबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार किया था।प्राप्त सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि आकस्मिक छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दोनों बारों में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को शराब परोसते पाया गया।इस पर दोनों बार के मैनेजरों को थाना लाकर उनके विरुद्ध संबंधित वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा प्रतिष्ठान के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी र
हेगी।




