सूत सारथी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे विधायक बालेश्वर साहू

बिर्रा चंडी मंदिर दरबार में होगा शपथग्रहण समारोह

जांजगीर-चांपा
बिर्रा // सूत सारथी समाज जिला जांजगीर-चांपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्ष मनहरण सारथी का शपथ ग्रहण समारोह 16 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 1 बजे से मां चंडी मंदिर परिसर बिर्रा में आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त कलेक्टर टी.आर. भारद्वाज करेंगे।समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अकलतरा की अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति सारथी, प्राचार्य श्रीमती शकुंतला सारथी, जनपद सदस्य बिर्रा रितेश रमण सिंह, सरपंच बिर्रा श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू, विधायक प्रतिनिधि कमलेश कश्यप एवं लोकेंद्र कश्यप सहित समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे।समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष मनहरण सारथी एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। समाज द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।सूत सारथी समाज, जिला जांजगीर-चांपा ने समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।




