जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने की राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

सक्ती
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से राजभवन में तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा, अधोसंरचना एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दोनों वरिष्ठ नेताओं से विस्तृत चर्चा की।सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं एवं विकास की प्राथमिकताओं से राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता तथा आमजन से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।सांसद ने विशेष रूप से लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा एवं युवाओं के लिए बेहतर अवसर, सड़क एवं परिवहन सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि “क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना मेरी निरंतर प्रतिबद्धता है।जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधि के रूप में वे लगातार सक्रिय हैं।सांसद की इस शिष्टाचार भेंट को क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों को वरिष्ठ संवैधानिक एवं राजनीतिक नेतृत्व के समक्ष रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।