भाजपा सक्ती में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी आयोजित

सक्ती
भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाजन की त्रासदी को दर्शाती प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष की तस्वीरों एवं घटनाओं को सामने रखा गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को याद करने का अवसर है, जिसमें लाखों लोगों ने विस्थापन और असहनीय पीड़ा झेली। उन्होंने कहा कि इतिहास को याद करने का उद्देश्य वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सच्चाई से अवगत कराते हुए देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेकर समाज में भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रभावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम को सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामावतार अग्रवाल, चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी चंद्रा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए देश की एकता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री दीपक अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्री गोपी सिंह ठाकुर ने किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री गोपी सिंह ठाकुर,श्री नेतराम चंद्रा, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, जिला मंत्री श्री अरुण शर्मा, श्री सोनसाय देवांगन, श्री लोकेश साहू, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद गबेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रेम पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री भूपेंद्र पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री परदेशी खूंटे ,ऋषि गोयल,जिला पंचायत सभापति आशा साव , आयुष शर्मा,संजय अग्रवाल,सुषमा कसेर,सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने विभाजन के दौरान दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया।





