जांजगीर चाम्पा

धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले 02 आरोपी चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चांपा

 

दोनों आरोपियों को किसी गंभीर घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया

 

मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों को 02 नग धारदार हथियार जप्त कर भेजा गया जेल

 

 नाम आरोपी

 

1- हरीश चौहान पिता रमाशंकर चौहान उम्र – 21 वर्ष निवासी तलवापारा जांजगीर

2- पृथ्वीराज सूर्यवंशी पिता दूजराम सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष वार्ड नंबर 10 निवासी तलवापारा जांजगीर

 

 

 👉 जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश

 

 👉 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थान शारदा चौक, तलवापारा से 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार बटनदार चाकू जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

 👉 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश चंद्र राठौर, आलोक शर्मा,आरक्षक, विनोद राठौर,दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Back to top button