दिल्ली

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर कल होगा भव्य स्वागत:शीतल नायक

नई दिल्ली

 

IMG 20260828 WA0337 kshititech

महासमुंद लोकसभा की सांसद आदरणीय रूप कुमारी चौधरी जी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर पूरे छत्तीसगढ़ की महिला मोर्चा में हर्ष का माहौल है। विगत दिनों नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक जी ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर पूरे प्रदेश की ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।प्रदेश महामंत्री श्रीमती शीतल नायक जी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद कल रूप कुमारी चौधरी जी का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। वे कल दोपहर 2:00 बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर महिला मोर्चा द्वारा उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें ससम्मान ‘एकात्म परिसर’ लाया जाएगा।श्रीमती शीतल नायक ने बताया कि इस भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और समस्त मंडल के अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं को इस गौरवशाली पल का साक्षी बनने और स्वागत के लिए रायपुर पहुंचने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की कुछ बहाने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में उनका स्वागत करने के लिए इच्छुक हैं सभी बहने इंतजार में है कि कब हमारे छत्तीसगढ़ की लाडली हमारी सामान्य राष्ट्रीय अध्यक्ष जी छत्तीसगढ़ पहुंचे और हम उनका स्वागत वंदन अभिनंदन करें।

Back to top button