जांजगीर-चांपा

प्रार्थना सभा में शामिल हुए बीईओ, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

 *”मेरी तैयारी – मेरी सफलता” अभियान के तहत विद्यार्थी स्वयं बनाएंगे प्रश्न बैंक, हासिल करेंगे शीर्ष रैंक! 📚*

 

जांजगीर-चांपा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भोजपुर की प्रार्थना सभा में शामिल होकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

 

10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणामों के लिए विकासखंड बम्हनीडीह में शुरू हुआ अनूठा अभियान:

 

 “मेरी तैयारी – मेरी सफलता”

स्व-निर्मित प्रश्न बैंक: विद्यार्थी मासिक, त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तरों की एक अलग विशेष कॉपी तैयार करेंगे।

 

सटीक मार्गदर्शन व आसान रिवीजन: यह हस्तलिखित प्रश्न बैंक बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिनों में त्वरित रिवीजन और बेहतर अंक अर्जित करने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

सक्रिय निगरानी व प्रोत्साहन: स्कूल निरीक्षण के दौरान बीईओ श्री बसंत चतुर्वेदी स्वयं विद्यार्थियों की इस विशेष कॉपी का अवलोकन कर हस्ताक्षर करेंगे।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी जी, बीआरसी श्री हिरेंद्र बेहार,प्राचार्य श्रीमती उषा राठौर एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button