संसदीय दायित्व में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े संयुक्त समिति की सदस्य नामित

सक्ती
जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 पर गठित संयुक्त समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
लोकसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को इस महत्वपूर्ण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस जिम्मेदारी पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण दायित्व है। समिति के माध्यम से विधेयक से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श में सहभागिता करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का पूरा प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद को सदैव सर्वोपरि रखते हुए अपने संसदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती रहेंगी।




