जांजगीर-चांपा
उच्च परीक्षा अनुमति प्रस्ताव उच्च कार्यालय भेजने के पूर्व बम्हनीडीह बीईओ ने मंगाया दावा आपत्ति

जांजगीर-चांपा
बाईट में बी ई ओ ने क्या कहा
विकासखंड के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों द्वारा
उच्च परीक्षा/प्रतियोगी परीक्षा/भर्ती परीक्षा/टेट परीक्षा में बैठने हेतु अनुमति हेतु विकासखंड कार्यालय में प्राप्त आवेदन के आधार पर दावा आपत्ति सूची जारी किया गया है।
बीईओ बसंत चतुर्वेदी एवं स्थापना प्रभारी डीपी राठौर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिक्षक सूची का अवलोकन करे तथा सूची में त्रुटि होने पर या सूची में नाम अंकित ना होने पर 3 दिवस के भीतर शिक्षकों द्वारा दावा आपत्ति आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय खण्ड प्रभारी के पास प्रस्तुत करेें ताकि उच्च कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जा सके।
बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि किसी भी शिक्षक का नाम न छूट पाए इसलिए उच्च कार्यालय भेजने के पूर्व दावा आपत्ति जारी किया गया है।




