जशपुर

*⏺️ ऑपरेशन शंखनाद :- कत्लखाने ले जा रहे 65 गौ वंश मुक्त,01 आरोपी गिरफ्तार,*

*➡️ मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत*

IMG 20261010 191105 kshititech

*⏺️ कंटेनर में अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे गौवंश, 02 की हो चुकी थी मृत्यु,*

IMG 20261010 191145 kshititech

*⏺️ अंबिकापुर की ओर से गौवंशों को लेकर झारखंड जा रहा था आरोपी, तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक क्रमांक NL 01-AB-7655 जप्त,*

IMG 20261010 191225 kshititech

*⏺️ गौ-तस्करी हेतु रास्ते की रेकी कर रही एक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) कार क्रमांक JH-01-BR-9492 जप्त, आरोपी फरार,*

IMG 20261010 191213 kshititech

*⏺️ गौ-तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी,*

IMG 20261010 191157 kshititech

*⏺️ मामले में थाना बगीचा में अप.क्र. 264/26 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) एवं बी.एन.एस. की धारा 325 के तहत अपराध दर्ज,*

IMG 20261010 191237 kshititech

*⏺️ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जनवरी से अब तक 98 प्रकरणों में 1108 गौवंश मुक्त, 131 आरोपी गिरफ्तार एवं 36 वाहन जप्त,*

IMG 20261010 191304 kshititech

*⏺️ आरोपी का नाम :- रेहान अंसारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिसई, जिला गुमला, झारखंड।*

IMG 20261010 191133 kshititech

 ➡️पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा श्री दीपक झा द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों एवं विभिन्न तस्करी पर लगातार निगाह रखते हुए सामंजस्य बनाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा पुलिसिंग को सशक्त बनाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, जिसके तहत तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

IMG 20261010 190141 1 kshititech

➡️इसी क्रम में ऑपरेशन शंखनाद के तहत आज प्रातः करीब 04:30 बजे थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम खंटाडांड़ में पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कंटेनर ट्रक से 65 नग गौवंश बरामद कर तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कंटेनर में गौवंशों को ठूंस-ठूंसकर अमानवीय तरीके से भरा गया था, जिनमें से 02 गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक को भी जप्त कर लिया है।

IMG 20261010 191237 1 kshititech

*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी*

 

 ➡️मामले का विवरण इस प्रकार है कि जशपुर पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि कंटेनर ट्रक क्रमांक NL 01-AB-7655 में अंबिकापुर की ओर से भारी मात्रा में गौवंशों को भरकर बगीचा के रास्ते झारखंड ले जाया जा रहा है, सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत एवं थाना बगीचा की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेटा में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की, इसी दौरान 10 अक्टूबर की सुबह लगभग 04:30 बजे संदिग्ध कंटेनर ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस टीम को देखकर चालक ट्रक को रोकने के बजाय दूसरे रास्ते से तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे ग्राम खंटाडांड़ में रोकने में सफलता प्राप्त की।

 

*कंटेनर की तलाशी में 65 गौवंश बरामद, 02 मृत मिले*

 

 ➡️पुलिस द्वारा कंटेनर ट्रक की तलाशी लेने पर उसके भीतर कुल 65 नग गौवंश पाए गए। गौवंशों को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिससे उनके परिवहन की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। इनमें से 02 गौवंशों की मृत्यु हो चुकी थी, चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रेहान अंसारी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिसई, जिला गुमला, झारखंड बताया। पुलिस द्वारा गौवंशों के परिवहन एवं उनसे संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

➡️इसके बाद पुलिस ने सभी 65 गौवंशों को गवाहों के समक्ष बरामद किया। पशु चिकित्सक से गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा मृत गौवंशों का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक क्रमांक NL-01-AB-7655 जप्त कर लिया।

 

*अंबिकापुर की ओर से झारखंड ले जाए जा रहे थे गौवंश, अन्य आरोपियों की तलाश जारी*

 

➡️पूछताछ में आरोपी रेहान अंसारी ने बताया कि वह कंटेनर ट्रक को अंबिकापुर की ओर से लेकर झारखंड की ओर जा रहा था। मामले में पूछताछ जारी है, कुछ अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं पतासाजी की जा रही है। गौ-तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

*आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध*

 

पुलिस द्वारा आरोपी रेहान अंसारी के विरुद्ध थाना बगीचा में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, छत्तीसगढ़ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) एवं बी.एन.एस. की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

 *गौ-तस्करी हेतु रास्ते की रेकी कर रही एक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso) कार क्रमांक JH-01-BR-9492*

 

➡️गौ-तस्करी हेतु रास्ते की रेकी कर रही एक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार क्रमांक JH-01-BR-9492 को पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। मामले में अज्ञात आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*गौ-तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई*

 

➡️डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2026 से अब तक जिले में गौ-तस्करी के कुल 98 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1108 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। इन प्रकरणों में कुल 131 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। साथ ही, गौ-तस्करी में प्रयुक्त पिकअप, ट्रक सहित कुल 36 वाहनों को जप्त किया गया है।

 

➡️जशपुर पुलिस द्वारा गौ-तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ इस अवैध कारोबार के नेटवर्क पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। गौवंशों के अवैध परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

*कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी*

 

 ➡️उक्त कार्रवाई में एसडीओपी जशपुर निमितेश सिंह, निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, उप निरीक्षक विवेक भगत, सहायक उप निरीक्षक नरेश मिंज, आरक्षक आशीष तिर्की, रमे

श गृही एवं सुधीर मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button