जांजगीर चाम्पा

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर किया गया बोरे बासी त्यौहार का आयोजन

*⏺️ जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा बोरे बासी ग्रहण किया गया*

*⏺️ जिले के सभी थाना एवं चौकी में पुलिसकर्मियों ने खाई बासी*

IMG 20230501 WA0082 kshititech
IMG 20230501 WA0083 kshititech



जांजगीर-चांपा – आज पूरे देश मे अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ में बोरे बासी तिहार के तौर पर मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के बोरे बासी को देश के साथ विदेशी लोग भी बड़े चाव से खा रहे हैं. दरअसल बोरे बासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आहार का अभिन्न हिस्सा रहा है. यहां के मजदूर और किसान गर्मी के दिनों में बोरे बासी खाकर ही काम पर निकलते थे. पिछले साल छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भूपेश बघेल ने श्रमवीरों के सम्मान में 1 मई श्रमिक दिवस को बोरे बासी तिहार के रूप में मनाने की अपील की है, जिनके मंशा अनुरूप श्रमिकों के सम्मान में जिला जांजगीर चाम्पा के सभी थाना एवं चौकियों में बोरे बासी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राजेश अग्रवाल, प्रभारी पुलिस अधीक्षक, श्री अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमती सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री यदु मणि सिदार, अनु.अधि. पुलिस चाम्पा एवं जिले के सभी थाना एवं चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा बोरे बासी ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button