जांजगीर-चांपा

भाजपा लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर ग्रुप की बैठक में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

विजय शर्मा ने ली प्रबंधन समिति सदस्यों की जांजगीर जिला कार्यालय में बैठक

जांजगीर-चांपा -(जांजगीर) छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी का आगमन 31 मार्च को दोपहर 3 बजे जांजगीर स्थित हेलीपैड में हुआ जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्तरीय प्रबंधन समिती की बैठक में पहुंचे सर्वप्रथम भारतमाता एवम श्यामाप्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण उपस्थित प्रबंधन समिती के सदस्यों के साथ किया अपने उद्बोधन में प्रबंधन समिति सदस्यों से लोक सभा चुनाव में अपने कार्यों के द्वारा सशक्त भूमिका निभाने कहा। साथ ही जरूरी टिप्स दिए विजय शर्मा जी ने लोक सभा प्रबंधन समिति के सदस्यों से एक एक कर बात की और उनको मिली जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला उनके करणीय कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया उक्त बैठक शाम 6 बजे तक चला विजय शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी लोकसभा संयोजक स्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, सहसंयोजक पूर्व विधायक खिलावन साहू सांसद प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े पूर्व सांसद कमला देवी पाटले जिला प्रभारी गुरुपाल भल्ला जांजगीर जिला के अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल लीलाधर सुल्तानिया गिरधर गुप्ता कमला पाटले अंबेश जांगडे प्रशांत सिंह ठाकुर प्रदीप सराफ संजय रामचंद्र रामनरेश यादव भुवन भास्कर यादव दिनेश सिंह कार्तिकेश्वर स्वर्णकार अतुल शर्मा दीपक गुप्ता टिकेश्वर गबेल पुरुषोत्तम शर्मा घनश्याम साहू विक्रम प्रताप जितेंद्र देवांगन सक्ती एवम प्रबन्धन समिति के प्रभारी सहप्रभारी संयोजक गण के साथ जिला के मीडिया पंकज अग्रवाल मनोज मिश्रा धनंजय नामदेव सक्ती उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button