जांजगीर चाम्पा

नवनियुक्त अध्यक्ष सनम जांगड़े के कल प्रथम जांजगीर आगमन को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ता ने की भव्य स्वागत की तैयारी

जांजगीर-चांपा // भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के पश्चात कल प्रथम जांजगीर जिला आगमन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है कल उनका आगमन पामगढ़ विधानसभा के ग्राम ससहा मे सुबह 11बजे होगा उसके पश्चात विभिन्न ग्रामो मे स्वागत के पश्चात दोपहर 1:00 बजे कचहरी चौक जांजगीर मे भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया जायेगा वे 1:30 बजे भाजपा कार्यालय जांजगीर पहुंचेगे जहा कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा उसके पश्चात ग्राम कुलीपोटा मे स्वागत पश्चात बैरियर चौक चाम्पा मे स्वागत होगा उसके पश्चात श्री जांगड़े सक्ती जिले के लिए रवाना होंगे जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिले के सभी पदाधिकारीगणो सभी मंडल अध्यक्षो व कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button