जांजगीर चाम्पा

खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कारवाई, 2638 बोरी खाद जब्त

img 20260530 wa04496538662543193152087 kshititech

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार श्री राकेश शर्मा उप संचालक कृषि के नेतृत्व में शनिवार को भी उर्वरक निरीक्षकों के दल ने निजी कृषि केन्द्रो का औचक निरीक्षण करते हुए 2638 बोरी रासायनिक खाद की बोरी जब्त की।निरीक्षण के दौरान जिले के थोक विक्रेता मेसर्स दिशा सेल्स चांपा में रासायनिक उर्वरकों के भण्डारण एवं वितरण में अनियमितता पाये जाने पर उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत 1150 बोरी एनपीके 16:20:00:13 (एचयूआरएल), एसएसपी (दानेदार) 428 बोरी, एसएसपी (पावडर) 630 बोरी एवं जिंकेटेड एसएसपी 98 बोरी उर्वरक पर विक्रय प्रतिबंध एवं जब्ती की कारवाई की गई। तत्पश्चात ग्राम पिसौद विकासखण्ड बलौदा में राजकुमार साहू कृषि केन्द्र में झापेमार कारवाई करते हुये यूरिया 98 बोरी, जिंकेटेड एसएसपी 94 बोरी, ट्रिपल सुपर फास्फेट के 70 बोरी, एवं एनपीके 16:20:00:13 (एचयूआरएल) का 70 बोरी उर्वरकों का अवैध भण्डारण पाये जाने पर जब्ती करते हुये विक्रय प्रतिष्ठान को सीलबंद की कारवाई की गई। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जिले में किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कालाबाजारी एवं उर्वरकों के वितरण में अनियमितता को रोकने हेतु कृषि विभाग सतत् रूप से जिले के सभी सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रो का निरीक्षण करते हुये कारवाई कर रही है एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर आगे भी कठोर कारवाई की जावेगी।

img 20260530 wa04527921483238383098831 kshititech
img 20260530 wa04533339822651139689643 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button