जांजगीर-चांपा

बीईओ ने निरीक्षण के दौरान ली गणित की क्लास CM हेल्पलाइन शिकायत पर शा. हाई स्कूल भवरेली पहुंचे अधिकारी

हाईस्कूल सोठी का किया गया औचक निरीक्षण

 

IMG 20260722 WA0183 kshititech

 

जांजगीर-चांपा

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का निपटारा करने पहुंचे बम्हनीडीह विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने शासकीय हाई स्कूल भवरेली का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ बीआरसी हिरेंद्र बेहार और संकुल समन्वयक उमेश तेम्बूलकर भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के साथ-साथ बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों को गणित भी पढ़ाया। उन्होंने छात्रों से सवाल-जवाब कर उनकी पढ़ाई के स्तर को परखा।

 

*शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश*IMG 20260722 WA0182 kshititech

 

 

 

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा के निर्देशों का हवाला देते हुए बीईओ ने शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु निर्देश दिए।साथ ही शासकीय हाईस्कूल सोठी का बीआरसी के साथ औचक निरीक्षण किया गया।प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक व हाईस्कूल के शिक्षकों की बैठक लेकर शाला संचालन हेतु दिए जरूरी निर्देश।बच्चों की पढ़ाई के प्रति रूचि देखकर बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों की खूब तारीफ की।

 

*योजनाओं का क्रियान्वयन:*

 

 

 प्राचार्य राजकुमार झलरिया ने शासकीय योजनाओं का बेहतर और पारदर्शी तरीके से संचालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया

Related Articles

Back to top button