रायपुर

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रूपकुमारी चौधरी का छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर

IMG 20260829 WA0266 kshititech

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का दायित्व ग्रहण करने के बाद शनिवार को प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनके पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी, ढोल-ताशों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया।

 

IMG 20260829 WA0259 1 kshititech

“”विमानतल से एकात्म परिसर तक उत्साह””

 

विमानतल पर स्वागत के पश्चात श्रीमती चौधरी सीधे एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुँचीं। यहाँ प्रदेशभर से जुटीं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और गगनभेदी जयघोष के बीच उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

IMG 20260829 WA0261 1 kshititech

“”कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पितृ पुरुषों को पुष्पांजलि””

 

एकात्म परिसर में स्वागत कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ पहुँचीं। वहाँ उन्होंने स्मृति मन्दिर में पार्टी के पितृ पुरुषों एवं प्रेरणास्रोत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

IMG 20260829 WA0263 kshititech

“”संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प””

 

इस अवसर पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्रीमती चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई इस महती जिम्मेदारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवसर मिलना केवल भाजपा में ही संभव है। श्रीमती चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘नारी शक्ति वन्दन’ का दौर चल रहा है। संगठन में महिलाओं की भूमिका केवल भागीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नीतियों के क्रियान्वयन और राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में अग्रणी हैं। श्रीमती चौधरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महिला-केंद्रित योजनाओं—जैसे महतारी वन्दन योजना, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी—को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाना महिला मोर्चा का प्रमुख ध्येय है।कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, महिला मोर्चा महामंत्री शीतल नायक, कमलेश शाश्वत, संगीता शर्मा, पुनीता डहरिया, पुष्पलता चौहान, सविता चंद्राकर, शीलू साहू, अंजू त्रिपाठी, संतोषी दीवान, कुमुद बघेल, भारती बागल, गीतांजलि पटनायक, तिलेश्वरी धुरंधर, प्रतिज्ञा गुप्ता, प्रियंका गिरी, नीतू कोठारी, किरण सिंह, वंदना राठौर, प्रीति परगनिया, सत्यलता मिरी, प्रेमलता नागवंशी, माधुरी साहू सहित प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, वरिष्ठ नेत्रीगण और रायपुर सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260829 WA0260 kshititech

Related Articles

Back to top button