जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा का सुरजपुर स्थांतरण होने पर पांचो बी ईओ द्वारा उन्हें दी गई भावभीनी विदाई

जांजगीर-चांपा
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा जी का डीईओ सूरजपुर स्थानांतरण होने पर पांचों बीईओ द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।श्री सिन्हा जी के कार्यकाल को याद करते हुए सभी बीईओ ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उनका सरल, सहज व्यवहार और चुंबकीय व्यक्तित्व हर किसी को पहली ही मुलाकात में प्रभावित कर लेता था। उनके कुशल मार्गदर्शन और प्रशासनिक सूझबूझ से पूरे विभाग को हमेशा एक नई ऊर्जा मिली।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री रमेंद्र जोशी जी (पामगढ़), श्री देवकांत द्विवेदी जी (अकलतरा), श्री रवि कुमार गौतम जी (बलौदा), श्री बसंत चतुर्वेदी जी (बम्हनीडीह), सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू जी (नवागढ़), संकुल समन्वयक श्री विकेश केशरवानी शामिल रहे।समस्त शिक्षा परिवार जांजगीर-चांपा की ओर से श्री अशोक सिन्हा जी को नवीन पदस्थापना (सूरजपुर) के लिए उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!



