जांजगीर-चांपा

नवपदस्थ डीईओ एवं डीएमसी का आत्मीय स्वागत

जांजगीर-चांपा

 

जांजगीर चांपा जिला में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) श्री एम.पी. सिंह जी एवं जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) श्री रामेश्वर जायसवाल जी का जिले के पांचों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा बुके भेंटकर आत्मीय एवं गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।इस अवसर पर एडीपीओ श्री प्रदीप शर्मा जी, समग्र शिक्षा से एपीसी श्री सोनवान जी, एपीसी श्रीमती हेमलता शर्मा जी, बीईओ पामगढ़ श्री रमेंद्र जोशी जी, बीईओ अकलतरा श्री देवकांत द्विवेदी जी, बीईओ बलौदा श्री रवि कुमार गौतम जी, बीईओ बम्हनीडीह श्री बसंत चतुर्वेदी,नवागढ़ एबीईओ श्री साहू जी,अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन से मुनीर जी एवं संकुल समन्वयक श्री विकेश केशरवानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।नवपदस्थ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा, गति एवं ऊंचाइयां प्राप्त हों इसी शुभकामना के साथ हार्दिक स्वागत एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button