प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बाराद्वार में जलाया गया 1008 आशीर्वाद का दीया

सक्ती

बाराद्वार//नगर पंचायत नया बाराद्वार के शिव मंदिर में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के अंतर्गत 1008 दीप प्रज्वलित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की।इस अवसर पर नगर पंचायत नया बाराद्वार के अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे जी, नगर पंचायत नया बाराद्वार के उपाध्यक्ष श्री जीतेश शर्मा जी, नगर पंचायत नया बाराद्वार के समस्त पार्षद गण, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन तोदी जी, श्री कैलास बंसल जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश साहू जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संतोष राठौर जी, पूर्व महामंत्री बाराद्वार मंडल श्री दीपक ठाकुर जी, श्री जय किशन केडिया जी, श्री जगेश राय जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र शर्मा जी, श्री चंदराम बरेठ जी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री विराट द्विवेदी जी, युवा साथी श्री शैलेष जांगड़े जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।





