जांजगीर चाम्पा

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक किया जाएगा आयोजित

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने अभियान के तैयारियों के संबंध में ली बैठक

img 20250526 wa01821922723028544368705 Console Corptech



सक्ती, 26 मई 2025// भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की सहभागिता से जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने किसानों के बीच प्रमुख खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों, शासन की योजनाओं तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अभियान के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा, तथा जैविक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने कहा। साथ ही किसानों से प्राप्त सुझावों, नवाचारों और समस्याओं का संकलन कर उन्हें योजनागत क्रियान्वयन में शामिल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर सहित विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ड्रोन तकनीक, स्थानीय स्तर पर जैविक कीटनाशी निर्माण, एवं अन्य नवीन कृषि विधियों पर जीवंत प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की जगह अधिक लाभकारी फसल दलहन, तिलहन एवं मक्का उत्पादन, तथा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग एवं एडिबल ऑयल मिशन की जानकारी किसानों को देने के निर्देश दिए। इसे साथ उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री शशांक सिंदे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button