सक्ती-

सक्ती नगर भाजपा ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन,, दीनदयाल उद्यान में जयंती मनाई

सक्ती- एकात्म मानववाद का सिद्धांत देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती 25 सितंबर को सक्ती जिला मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में भाजपा सक्ती नगर मंडल द्वारा मनाई गई। इस जयंती अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल एवं वरिष्ठ नेता ऋषि गोयल द्वारा दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ,,, तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष महामंत्रीद्वय के साथ मौके पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया । इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था, वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष स्वरूप विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है। मंडल महामंत्री अमन डालमिया ने कहा कि मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने बूथों के साथ साथ पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए आमजन के घर घर जाकर *”वृहद सदस्यता अभियान”* चला रहे हैं,, *भाजपा नगर मंडल का संकल्प है की प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व के दिए गए लक्ष्य से अधिक भाजपा की सदस्यता आने वाले दिनों में सक्ती नगर में कराई जायेगी*,,,, मंडल महामंत्री गोविंद देवांगन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दीनदयाल जी के सपनों को पूरा कर रही है देश आज 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाओं अपेक्षाओं और सपनों की पूर्ति के संकल्प की तरफ बढ़ रहा है । उक्त संपन्न जयंती कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल,, नेताप्रतिपक्ष नगरपालिका धनंजय नामदेव मंडल महामंत्रीद्वय अमन डालमिया , गोविंद देवांगन,, वरिष्ठ नेता ऋषि गोयल,, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक चेतन साहू,, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव  मंडल उपाध्यक्षगण दादू केंवट,,सुषमा कसेर, पार्षद पिंटू यादव पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा निराला,, सोशल मीडिया संयोजक आदित्य अग्रवाल राजा,, महिला नेत्रीगण अनिता सिंह,, अनिता यादव,, रेखा देवांगन,, शालिनी क्षत्रिय,, बूथ अध्यक्ष होरीलाल सहिस,, धरम रात्रे ,,, रीता कसेर,,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राजा सोनी,, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन राठौर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लाखन नामदेव,, वेदकुमार श्याम,, रघुनंदन राठौर,, मन्नू देवांगन,, सुरेश साहू,, लक्ष्मी सोनी,, किसान मोर्चा अध्यक्ष मिन्ना ठाकुर,, सूरज देवांगन,, घनश्याम देवांगन,, मंडल कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल,, मनोज सिसोदिया,, झुग्गी झोपड़ी संयोजक रंजन सिन्हा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष आबिद ,,हर्ष देवांगन,,सर्वजीत सिंह ,, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button