जांजगीर चाम्पा

सेवा सहकारी समिति नगर पंचायत खरौद के अध्यक्ष बने शरद चन्द्र शर्मा

जांजगीर-चांपा – नगर पंचायत खरौद निवासी शरद चन्द्र शर्मा  को सेवा सहकारी समिति खरौद का प्राधिकृत अध्यक्ष बनाया है। शरद चन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों से सामंजस्य बनाकर किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे नगर पंचायत खरौद मंडी समिति खरौद का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी है। गुरूवार को खरौद मंडी कार्यलय में स्वागत कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष को गोपाल यादव संस्था प्रबंधन ने माला बहना कर साल श्रीफल तिलक लगाकर मिठाई खिलाते हुए भेंट किया। इस दौरान गोविन्द यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एक किसान को मंडी समिति का अध्यक्ष बनाना दर्शाता है कि सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। उम्मीद है शरद चन्द्र शर्मा मंडी समिति के अध्यक्ष पद पर रह कर किसानों के हित में कार्य करेंगे इस मौके पर गोविन्द यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खरौद बसंत यादव उत्तम सोनी पंचराम यादव जवाहर आदित्य बहोरन आदित्य गोपाल यादव संस्था प्रबंधक रघुवीर यादव पवन साहू आपरेटर ललित आदित्य अजय आदित्य रामकुमार पाण्डेय सुरेश साहू श्याम थवाईथ सहित बड़ी संख्या मे नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button