जांजगीर चाम्पा

अवैध धान पर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई,कोचियों-बिचौलियों पर सख्ती, अवैध धान जब्त

जांजगीर-चांपा, // कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बिचौलियों एवं कोचियों पर मंडी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया गया। तहसील जांजगीर के ग्राम नवापारा में कृष्णाकन्हाई से 220 कट्टी (88 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। टीम ने मौके पर धान की माप–तौल कर पंचनामा तैयार करते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण की।इसी तरह तहसील पामगढ़ के ग्राम भैंसो में रूपराम साहू से 35 कट्टी (14 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया। प्रशासन द्वारा दोनों मामलों में मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा एवं पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने के लिए अवैध धान पर यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

img 20251210 wa06135366389051359022281 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button