रायपुर

अवैध रूप से रखे गांजा के साथ आरोपी सुजल पंसारी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 3.270 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त

आरोपी के कब्जे से जप्त गांजा की कुल कीमत है 163500 / रू

रायपुर // रायपुर वेस्ट जोन के पुलिस उपायुक्त श्री  संदीप पटेल (भा.पु.से.), द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले सूखे नशे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप गांजा एवं नशीली दवाइयों के खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में दिनांक 05.02.26 को सूचना प्राप्त हुई थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत महाराजबंद तालाब  के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है, जिस पर पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि ADCP श्री राहुल देव शर्मा,  ACP पुरानी बस्ती श्री देवांश सिंह राठौर एवं थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सुजल पंसारी पिता विनोद पंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी लीली चौक पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर, का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास भूरा रंग के पिठू बैग की तलाशी लेने पर बैग में 3.270 KG  गांजा रखा होना पाया गया। गांजा रखने एवं बिक्री करने के संबंध में सुजल पंसारी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें गांजा 3.270 KG गांजा कीमती 163500/- रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 20(ब) NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।गिरफ्तार आरोपी – सुजल पंसारी पिता विनोद पंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी लीली चौक थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button