अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस की ताबातोड़़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त

सक्ती // अवैध शराब पर थाना बाराद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है। बताया जा रहा है प्रकरण में 01 आरोपिया से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपिया को गिरफतार कर जेल भेजा गया है। आरोपिया के विरुद्ध थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 34(2) आब. एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। आरोपिया का नाम- भगवती बंजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 40 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) का बताया गया है। दरअसल जिला सक्ती के थाना क्षेत्रो मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले अपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ,पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 20.02.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम डुमरपारा में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपिया भगवती बंजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 40 साल निवासी डुमरपारा थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) कब्जे से 65 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 6500/- रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर. मनीष राजपूत, प्रआर. अयुब खान, मप्रआर. श्यामा जायसवाल, आर. योगेश राठौर का योगदान रहा।



