नगर पंचायत नया बाराद्वार में बही विकास की गंगा 38.13 लाख की लागत से आरसीसी नाली निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न


सक्ती // नया बाराद्वार नगर पंचायत अंतर्गत विकास कार्यों को नई गति देते हुए वार्ड क्रमांक 10 में दिनेश शर्मा प्रदेश मंत्री चैम्बर आफ़ कॉमर्स के मुख्य आतिथ्य में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। कुल 38.13 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।वार्ड क्रमांक 10 में 38.13 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा प्रदेश मंत्री चैम्बर आफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री,अरुण शर्मा भाजपा जिला मंत्री सक्ती रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष ने की।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, महावीर राठौड़ वरिष्ठ भाजपा नेता,पार्षद अजय सिंह राजपूत ,पार्षद अमित बरेठ,पार्षद पुष्पा भारत कर्ष,पार्षद पवन बंसल,धर्मेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष मंडल बाराद्वार रूप नारायण साहू सांसद प्रतिनिधि अमित कलानोरिया, शमीम ख़ान, दुर्गेश यादव, सचिन शर्मा,कीर्ति सागर बरेठ, मोती लाल कुर्रे,सीएमओ पुनीत वर्मा, लक्ष्मण दाहिरे, छतराम भैना सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आरसीसी नाली निर्माण से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।




