सक्ती-
? सांसद कमलेश जांगड़े ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। ?

सक्ती
जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेश वासियों को बधाई दी उन्होंने बताया प्रकृति हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर है। स्वच्छ पर्यावरण, हरित वन एवं सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन ही मानव जीवन और विकास की वास्तविक पूंजी हैं। पर्यावरण का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है।आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।हरित, स्वच्छ और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।





