भारत सरकार गृह मंत्रालय तथा नगर सेना , अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 28/ 11 /26 को नगर सेना कैंप जिला जांजगीर-चाम्पा में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया

जांजगीर-चांपा



मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले से बचाव एवं सुरक्षा का अभ्यास कराया गया हवाई हमले में बमबारी एवं अग्नि कांड की परिकल्पना की गई। सायरन बजते ही अभ्यास में सम्मिलित सभी लोगों ने जमीन पर पेट के बल लेट कर कान एवं सर को दोनों हाथों से ढककर आत्म सुरक्षा का अभ्यास किया , ऐसा करने से बम के टुकड़ों और बम धमाकों की लहर से काफी हद तक बचाओ हो जाता है। हवाई हमले की सूचना प्राप्त होने पर फायर टीम घटना स्थल पर पहुंची और आग पर त्वरित काबू पाया। डीडीआरएफ एनसीसी एवं स्वयंसेवकों के द्वारा सुरक्षा एवं बचाव कार्य करते हुए बचाओ संसाधनों एवं स्ट्रेचर के माध्यम से 18 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्थाई अस्पताल तक पहुंचाया गया । स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।मॉक ड्रिलके दौरान ब्लैक आउट का भी अभ्यास किया गया इस अभ्यास में सायरन बजते ही घर की सभी लाइट, बाहर की बल्ब स्ट्रीट लाइट वाहनों की लाइट आदि बंद कर ब्लैक-आउट का अभ्यास किया गया , ताकि रात्रि में हवाई हमले से दुश्मनों से बचाव किया जा सके।मॉकड्रिल के अवसर पर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू द्वारा बताया गया कि इस मॉकड्रिल का का मुख्य उद्देश्य आम जनता को आपातकालीन अवसरों जैसे हवाई हमलों एवं अन्य आपदाओं में घबराना नहीं बल्कि स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीके सीखना है।नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के दौरान एएसपी यार्क, जिला सेनानी योग्यता ,सीएसपी योगिता एएसआई रूपाली गुप्ता,विसम्बर राठौर मेजर सहित पुलिस एवं नगर सेना विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में अग्निशमन विभाग, डीडीआरएफ, नगर सेना, एनसीसी कैडेट्स ,चिकित्सा विभाग एवं आमजनों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल रहा ।





