जांजगीर चाम्पा

विपक्ष की दूर्भावना से अब महिलाएं 33% आरक्षण से वंचित, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इं.रवि पाण्डेय

जांजगीर चांपा: “ 17 अप्रेल जो की देश की आधी आबादी महिला बहनों के लिए उत्सव का दिन होना था , वह काला दिन साबित हुआ “ उक्त बातें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिर जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने कही । उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व इंडिया गठबंधन जी विपक्ष में हैं उनकी मानसिकता उजागर हुई है , उनके विरोध के चलते 52 मतों से बिल गिर गया । उन्होंने कहा कि आने वाले 52 वर्षों तक अब ये विपक्षी पार्टी को देश की महिलाएं सबक सिखाने वाली हैं ।इंजी. पाण्डेय ने कहा कि बिल गिरने पर उत्सव के रूप में प्रदर्शन करना उनकी अत्यधिक छोटी सोच को प्रदर्शित करता है ।। विपक्ष के दुर्भावना से अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पाएगा । यही नहीं विपक्षी पार्टी देश को परिसीमन से भी भी वंचित रख रही है । उन्होंने चेतावनी देते हुए बना कि आने वाले समय में कांग्रेस सहित विपक्ष की सभी पार्टियों को महिलाओं का भरपूर विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button