प्रशिक्षु थाना प्रभारी हसौद जयराम साहू निलंबित

सक्ती
थाना हसौद में थाना प्रभारी के रूप में प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू दिनांक 22.11.2026 की रात्रि में गस्त पर थे कि उनको ग्राम डोमाडीह में तालाब के पास जुआ खेलने की सूचना मिलने पर बिना वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिये अकेले जुआ रेड करने मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी व पुलिस को आते देखकर जुआडियान भाग गये जिसमें से एक व्यक्ति तालाब में कूद गया। बाद में जानकारी मिली कि कूदने वाले व्यक्ति का नाम महेश केंवट पिता बिहारी लाल केंवट उम्र 38 वर्श पता डोमाडीह है जो वापस घर नहीं आया। जिला सक्ती के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसे प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू की गंभीर लापरवाही माना एवं दिनांक 24.11.2026 को जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाईन अटैच किया है। प्रकरण की जांच के आदेश पारित करते हुये प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डभरा/ चन्द्रपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।




