हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,सक्रियता एवं समर्पण के साथ करें: डॉ उमेश दुबे

जांजगीर-चांपा
जिला नोडल अधिकारी/विकास खंड परियोजना अधिकारी डॉ उमेश दुबे ने समस्त शिक्षक गण,प्रधान पाठक,संकुल समन्वयक, शैक्षिक अधिकारी,विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों से विनम्र आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा,सक्रियता एवं समर्पण के साथ करते हुए शासन की महत्वपूर्ण शैक्षिक एवं सामाजिक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें।
आगे उन्होंने कहा कि हमारे समक्ष तीन महत्वपूर्ण कार्य हैं,जिनमें सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
1\.गौ विज्ञान परीक्षा 2026 गौवंश के संरक्षण, संवर्धन,भारतीय संस्कृति एवं गौ आधारित वैज्ञानिक जानकारी के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से गौ विज्ञान परीक्षा 2026 में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। इसे केवल परीक्षा न मानकर ज्ञान,संस्कार एवं जागरूकता का अभियान बनाएं।
2\. शाक वाटिका (किचन गार्डन) विद्यालयों में शाक वाटिका विकसित करने के लिए सभी शिक्षक एवं विद्यालय परिवार आगे आएं।बच्चों को पौधों की देखभाल,जैविक खेती, पोषण,पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करें।हमारा प्रयास हो कि प्रत्येक विद्यालय हरियाली और पोषण का केंद्र बने।
3/. उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम समाज से निरक्षरता के अंधकार को दूर करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षर व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें साक्षर बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करें।शिक्षक,विद्यार्थी, स्वयंसेवक एवं जागरूक नागरिक मिलकर साक्षरता की अलख जगाएँ।
डॉ उमेश दुबे ने सभी से विशेष आग्रह किया है कि इन तीनों अभियानों को केवल शासकीय कार्यक्रम न समझें,बल्कि सामाजिक परिवर्तन,शिक्षा के विस्तार और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानें।
आइए,हम सब मिलकर संकल्प लें कि प्रत्येक विद्यालय इन कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगा और प्रत्येक शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को अभियान के रूप में पूरा करेगा।
हमारा लक्ष्य केवल कार्यक्रमों का संचालन करना नहीं,बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
“एकजुट प्रयास,सामूहिक सहभागिता और दृढ़ संकल्प से ही हम सफलता के नए आयाम स्थापित कर सकते हैं।”
आप सभी के सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा के साथ।
सादर एवं धन्यवाद!
डॉ. उमेश दुबे जिला नोडल अधिकारी/विकासखंड परियोजना अधिकारी (गौ विज्ञान परीक्षा 2026 | शाक वाटिका | उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम)




