उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान (आईएएसई) के प्राचार्य डा.कुमुदिनी द्विवेदी ने किया एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक श्री जे.पी. रथ जी से सौजन्य भेंट

शैक्षणिक प्रशिक्षण, संस्थागत विकास एवं भावी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ सार्थक विचार-विमर्श
बिलासपुर
शासकीय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान,(आईएएसई) बिलासपुर की प्राचार्य डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी ने आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के आदरणीय अतिरिक्त संचालक श्री जे.पी. रथ जी से सौजन्य भेंट किया।इस सौजन्य मुलाकात के दौरान आदरणीय श्री रथ जी के साथ संस्थान में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों,रिसर्च तथा प्रशिक्षणार्थियों के व्यावसायिक कौशल एवं क्षमता संवर्धन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। साथ ही प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन तथा संस्थान की भावी कार्ययोजनाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विचारों का आदान-प्रदान किया गया।




