चांपा में 27 दिसंबर 2026 रविवार को आयोजित होगा ऐतिहासिक पारंपरिक गौशाला बाजार

यादव नर्तक दल का होगा शौर्य प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा
चांपा -श्रीकृष्ण गौशाला चांपा परिसर में 27 दिसंबर 2026 दिन रविवार को पारंपरिक गौशाला बाजार के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। हर वर्ष की परंपरा के अनुरूप इस ऐतिहासिक मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह रहता है। गौ अनुसंधान, गौ पालन, गौ रक्षा, एवं गौ संवर्धन के लिए गौ महती को प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण भगवान एवं गौमाता के विशेष पूजन तथा महाआरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। गौशाला बाजार में झूले, खेल तमाशे तथा मनोरंजन के साधन, खिलौनों की दुकानें, मनिहारी दुकानें, बर्तन, होटल, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें तथा यादव नर्तक दल का शौर्य प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।वर्षों से आयोजित इस पारंपरिक मेले में चांपा सहित आसपास के क्षेत्रों एवं देश प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। यह मेला व्यापारियों के लिए भी विशेष महत्व रखता है।गौशाला बाजार चांपा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। मेले को सफल बनाने के लिए शासन प्रशासन सभी व्यापारियों एवं नगरवासियों से सहयोग की अपील की जाती है।




