जांजगीर-चांपा

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे जांजगीर-चांपा जिले में सर्जिकल स्ट्राइक अवैध हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की बड़ी खबर

जांजगीर-चांपा

 

95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 9500/- रुपये सहित 02 मोटर सायकल, 01 टुल्लू पम्प एवं 03 नग हंडी कुल 3,20,000/- रूपये का मश रूका जप्त

आरोपी – बाबूलाल गोड़ पिता धरम गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी बड़े अमेरी कोटमी सोनार थाना अकलतरा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में एवं डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के नेतृत्व में अनुभाग स्तर पर गठित टीम द्वारा अवैध शराब, जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 24.11.2026 को थाना अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जिसकी खबर सामने आई है।

 

 पुलिस जानकारी अनुसार दिनांक 24.11.2026 को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा के नेतृत्व में थाना अकलतरा, मुलमुला व पुलिस सहायता केंद्र कोटमी के संयुक्त गठित विशेष टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बड़े अमेरी नाला किनारे सबरिया डेरा में सबरिया समुदाय के कुछ लोगों द्वारा अवैध हाथ भट्टी का महुआ शराब बनाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई।

कार्रवाई दौरान मौके पर बड़ा चूल्हा बना कर तीन हांडियों का इस्तेमाल कर अत्यधिक मात्रा में कच्ची हाथ भट्टी का महुआ शराब बेचने के नियत से बनाते पाए जाने से मुखबिर पंचनामा तैयार कर कार्यवाही की गई।

 

पुलिस ने मौके पर आरोपी के पास से जप्त किया गया मशरूका का विवरण:-

1. कुल 06 प्लास्टिक जरीकेन में 95 लीटर हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब कीमती 9500/- रुपये

2. दो नग मोटर सायकल होंडा होर्नेट व पल्सर N250 कीमती 3 लाख रुपये

3. 01 नग टुल्लू पम्प कीमती 7 हजार रुपये

4. 03 नग एल्यूमीनियम की हंडी और प्लास्टिक पाइप कीमती 3 हजार रुपये

 

कुल जुमला मशरूका कीमती 3,20,000/- रूपये

 

 गिरफ्तारी :-

 

गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल गोड़ पिता धरम गोड़ उम्र 22 वर्ष निवासी बड़े अमेरी कोटमीसोनार थाना अकलतरा

 

आरोपी के कथन में उक्त कृत्य में आशीष गोड़ एवं राकेश गोड़ का भी सम्मिलित होना पाया गया है, जिसकी पतासाजी जारी है।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 695/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

 

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ मेखलेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक व्योमेश लिल्हारे, रितेश परमार, थाना अकलतरा व पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार से प्रधान आरक्षक रेमन सिंह, आरक्षक जय नाथ दुगा, महेंद्र राज, शेष नारायण साहू एवं महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर की सराहनीय भूमिका बताई जा रही है।

 

जांजगीर-चांपा पुलिस का सख्त रुख आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button