उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन की प्रगति की समीक्षा बैठक रखी गई

जांजगीर-चांपा
जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत विजया सिंह राठौर की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉक परियोजना अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय साक्षर भारत मिशन में आयोजित की गई।बैठक में साक्षर भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी प्राथमिकताओं एवं रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।जांजगीर चांपा जिले के सभी ब्लॉकों में संचालित साक्षरता कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति और प्रगति का जायजा लिया गया।असाक्षर लोगों को साक्षर करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों में तेजी लाने और अधिक से अधिक शिक्षार्थियों को जोड़ने के निर्देश दिए गए।ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर लोक शिक्षा केंद्रों के संचालन की नियमित निगरानी करें।आगामी साक्षरता परीक्षाओं,अध्ययन सामग्री के वितरण और प्रेरकों (Volunteers) के मानदेय व कार्यान्वयन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर दिशानिर्देश जारी किए गए। बैठक के अंत में जिला परियोजना अधिकारी ने सभी ब्लॉक अधिकारियों को दिए गए लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।



