विदेशी मुद्रा के नाम पर देश भर में करोड़ो रूपये ठगी करने वाला फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार

थाना तेलीबांधा क्षेत्र में टूर एण्ड टेªवल्स व्यवसायी को बनाये थे अपना निशाना।
विदेशी मुद्रा के नाम पर लिये थे अपने झांसे में।
प्रकरण में पूर्व में 02 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।
आरोपी अमन शर्मा को किया गया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपी अमन शर्मा एवं मयंक शर्मा रिश्ते में है सगे भाई।
आरोपियान महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश राज्यों के विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 22 घटनाओं को दिये है अंजाम।
आरोपियों द्वारा अब तक लगभग 03 करोड़ रूपये ठगी करने की जानकारी हुई है प्राप्त।
प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।
आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 318(4), 3(5), 111 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर // प्रार्थी हरदीप सिंह होरा, निवासी गुरुनानक नगर, तेलीबांधा, रायपुर ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रैवल प्लानर नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करता है, जिसमें एयर टिकट, होटल बुकिंग तथा टूर पैकेज का कार्य किया जाता है। दिनांक 01.03.2026 को शाम लगभग 05ः00 बजे मोबाइल नंबर 8460708270 से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम हर्षित अग्रवाल बताया और अमेरिका व लंदन में होटल बुकिंग कराने की बात कही। प्रार्थी ने व्हाट्सएप चौट के माध्यम से होटल के विकल्प भेज दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पुनः कॉल कर बैंक खाता विवरण मांगा और अगले दिन भुगतान करने की बात कही। दिनांक 02.03.2026 को दोपहर में उसने प्रार्थी को करेंसी टॉवर, तेलीबांधा के सातवें फ्लोर स्थित जेनेट को-वर्किंग स्पेस में बुलाया और मैसेज कर बताया कि 18,000 यू एस डी 2000 जी बी पी साथ लेकर आना, जहां उसके भाई रक्षित अग्रवाल द्वारा भारतीय मुद्रा दे दी जाएगी। उसी दिन लगभग 02ः40 बजे प्रार्थी वहां पहुंचा और 18,000 यू एस डी तथा 2,000 जी बी पी लेकर गया। वहां मौजूद रक्षित अग्रवाल नोट गिनने की मशीन लाने की बात कहकर केबिन से बाहर चला गया। इसी दौरान हर्षित अग्रवाल फोन पर प्रार्थी को बातचीत में उलझाकर धोखाधड़ी करते हुए 18,000 यू एस डी व 2,000 जी बी पी (भारतीय मुद्रा लगभग 19,47,400/- रूपये) को लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण में आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती पिता प्रणव चक्रवर्ती उम्र 38 साल निवासी 18 ओला बीबीतला लेन थाना चटर्जी हाट सिबपुर जिला हावडा पश्चिम बंगाल तथा मयंक शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 24 साल निवासी ब्राम्हणों का मोहल्ला कोशली थाना रेवाड़ी जिला रेवाड़ी हरियाणा। हाल पता – मॉल एवेन्यू रोड अलाया अपार्टमेंट 304 थर्ड फ्लोर थाना हुसैन गंज लखनऊ (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 4,50,000/- रूपये तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 5,70,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया था।गिरफ्तार आरोपियों से प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अमन शर्मा के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अमन शर्मा के संबंध में जानकारी एकत्र कर उसकी पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। अमन शर्मा की पतासाजी करते हुये उसके संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर उसे कोलकाता के 24 परगना में लोकेट किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम को कोलकाता के 24 परगना रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा 24 परगना पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुये आरोपी अमन शर्मा को पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी अमन शर्मा ने बताया कि वह अपने मामा व अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ देश भर के अलग- अलग राज्यों में इसी तरीका वारदात के आधार पर ठगी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य-प्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 22 घटनाओं को अंजाम देते हुये लगभग 03 करोड़ रूपये की ठगी किये है। आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में अपराध पंजीबद्ध है। कई प्रकरणों में आरोपियान फरार है, संबंधित थानों से संपर्क कर आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की जा रहीं है। आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण से संबंधित *01 नग मोबाईल फोन* जप्त कर प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 111 बी.एन.एस. जोड़ी जाकर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
“”प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है””
गिरफ्तार आरोपी – अमन शर्मा पिता प्रदीप शर्मा उम्र 18 साल 03 माह निवासी निवासी ब्राम्हणों का मोहल्ला कोशली थाना रेवाड़ी जिला रेवाड़ी हरियाणा। हाल पता – मॉल एवेन्यू रोड अलाया अपार्टमेंट 304 थर्ड फ्लोर थाना हुसैन गंज लखनऊ (उ.प्र.)



