सक्ती-
ऐसा लगता है जैसे हमारी संतान के रूप में लौटे राजा साहब : राजा धर्मेंद्र सिंह

सक्ती // जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा आज शिल्पी और मेरे जीवन का सबसे यादगार और भावुक क्षण है। हमें माता-पिता बनने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यूँ तो इस खुशी में आदरणीय पिताजी ( राजा साहब )की कमी बहुत खल रही है, लेकिन हमारे नन्हे बेटे की मुस्कान में हमें राजा साहब की ही छवि नज़र आती है। लगता है मानो, वही आत्मीयता, वही तेज और वही निश्छल मुस्कान लेकर वे फिर से एक नई उमंग के साथ, छत्तीसगढ़ महतारी की पावन मिट्टी में हमारे घर लौटे हैं।हमारे इस नए सफर के लिए अपना आशीर्वाद और प्यार देने वाले सभी शुभचिंतकों, परिजनों एवं वरिष्ठजनों का हृदय से आभार।
सादर धन्यवाद,🙏
राजा धर्मेंद्र सिंह
डॉ. शिल्पी



