सक्ती-

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा सकरेली में शराब कारोबारी पर  कार्रवाई

सक्ती
सक्ती कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के  द्वारा  जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। ग्राम लहंगा के जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त ग्राम सकरेली (बा) में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत पर दिनांक 10 /05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की रात्रि गश्तटट दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम सकरेली (बा) थाना बाराद्वार में आकाश कुमार सतनामी पिता हरिलाल उम्र 26 वर्ष के द्वारा अपने घर के पीछे  रेलवे पटरी के पास महुआ शराब  ग्राहकों को विक्रय करने के की मुखबिर सूचना पर तत्काल छद्म खरीदार के रूप में आबकारी टीम के सदस्यों के द्वारा आकाश सतनामी से महुआ शराब के खरीदारी कराई गई जैसे ही छद्म खरीददार  ने महुआ शराब की खरीदी होने पर इशारा किया तुरंत आबकारी टीम ने उसे शराब बेचते रंगे हाथों धर दबोचा।इसके बाद उसके घर की तलाशी लेने पर तीन नग हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में दो-दो लीटर कुल 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और  जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा,परसराम कहरा , कमलेश यादव, बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव, भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button