जांजगीर चाम्पा

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर श्री महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

जांजगीर-चांपा,


सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं विभाग में पदस्थ वाहन चालक के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें आपत्तिजनक भाषा के उपयोग की बात सामने आई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री महोबे ने अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button